देश

दोस्त ही निकला कातिल!; महज इसलिए यश ने कर दी थी हत्या; नेशनल पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी का कल गाजियाबाद में मिला था शव

Chirag Tyagi Murder Case: कल चिराग का शव साई उपवन के पास मिला था। शहर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) धवल जायसवाल ने बताया कि शव और घटनास्थल से मिले सबूतों से साफ है कि चिराग की गोली मारकर हत्या की गई।

Image

चिराग त्यागी की हत्या। (फोटो- X)

Chirag Tyagi Murder Case: राष्ट्रीय पैरा-एथलीट चिराग त्यागी की मौत मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के मामले में चिराग के ही एक साथी एथलीट को गिरफ्तार किया है। शहर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) धवल जायसवाल ने बताया कि पैरा एथलीट चिराग त्यागी (24) की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने पैरा एथलीट यश खटीक को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि कल चिराग का शव साई उपवन के पास मिला था। मुरादनगर के बसंतपुर सेठली गांव के निवासी चिराग त्यागी किसान मनोज त्यागी के इकलौते बेटे थे।

परिजन बोले- मोबाइल हो गया था बंद

परिवार के मुताबिक, चिराग हाल में पुणे के प्रशिक्षण शिविर से लौटे थे। वह 29 मई को दिल्ली पहुंचे थे और उनके परिवार की शनिवार सुबह उनसे आखिरी बार बात हुई थी। परिवार के अनुसार, तब चिराग ने बताया था कि वह दोपहर तक घर पहुंच जाएंगे लेकिन इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और बाद में उन्हें पुलिस से उनकी हत्या की जानकारी मिली।

शहर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) धवल जायसवाल ने बताया कि शव और घटनास्थल से मिले सबूतों से साफ है कि चिराग की गोली मारकर हत्या की गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में शनिवार शाम यश खटीक को हिरासत में लिया।

चिराग के साथ ट्रेनिंग करता था यश

यश भी पैरा एथलीट है और पहले चिराग के साथ प्रशिक्षण ले चुका है। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि दस्तावेज सत्यापन के दौरान चिराग ने यश के खिलाफ शिकायत की थी जिसके बाद यश की पात्रता रद्द हो गई थी और इसी से नाराज होकर यश ने बदले की भावना से हत्या की।

हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की कोशिश जारी

पुलिस के मुताबिक, यश ने चिराग को पिस्तौल से गोली मारने की बात पूछताछ में कबूल कर ली है।पुलिस के दल हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की कोशिश कर रहे हैं और अन्य सबूत भी जुटाए जा रहे हैं।कानूनी कार्रवाई जारी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article