'विदेशी नागरिकों को भारत के अंदरूनी मामलों में नहीं देना चाहिए दखल...' इमरान खान पर चिराग पासवान की दो टूक

Chirag Paswan on Imran Khan: चिराग पासवान ने कहा कि SIR के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन देश में अराजकता फैलाने की कोशिश हैं और इसके पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है। उन्होंने कहा कि इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं और उन्हें SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों से दूर रहना चाहिए था।

Chirag Paswan on Imran Khan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं और उन्हें SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों से दूर रहना चाहिए था। रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि SIR के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन देश में अराजकता फैलाने की कोशिश हैं और इसके पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है।

Chirag Imran

इमरान खान पर बोले चिराग पासवान (फोटो साभार- imrankhan/ichiragpaswan)

इमरान खान को जारी किया गया लीव इंडिया नोटिस

दरअसल, इमरान खान को हाल ही में "leave India" नोटिस जारी किया गया है। वह OCI (Overseas Citizen of India) कार्ड धारक हैं और उन पर Foreigners' Act के उल्लंघन का आरोप लगा है। यह नोटिस उन्हें मुंबई में हुए एक प्रदर्शन में शामिल होने के कुछ दिन बाद मिला है, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी।

End of Feed