'हाथी' और 'ड्रैगन' का तालमेल बिठाकर साथ चलना भारत-चीन संबंधों के लिए एकमात्र सही विकल्प', बोले चीनी विदेश मंत्री

India China Relation: चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि ‘हाथी' और ‘ड्रैगन' का तालमेल बिठाकर साथ चलना भारत-चीन संबंधों के लिए ‘एकमात्र सही विकल्प' है

'

India China Relation

पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग

India China Relation: वांग सत्तारूढ़ ‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना’ (सीपीसी) के शक्तिशाली राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य भी हैं। उन्होंने यहां अपने वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'हमें एक-दूसरे को कमजोर करने या एक-दूसरे को कमतर आंकने के बजाय एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए।'चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को कहा कि ‘हाथी’ (भारत) और ‘ड्रैगन’ (चीन)का तालमेल बिठाकर साथ चलना ही दोनों देशों के संबंधों के लिए 'एकमात्र सही विकल्प' है।

उन्होंने कहा कि भारत और चीन के संबंधों में 'सकारात्मक प्रगति' हुई है और पूर्वी लद्दाख में चार साल से अधिक समय तक चले सैन्य गतिरोध के पिछले वर्ष समाप्त होने के बाद सभी स्तरों पर उत्साहजनक नतीजे प्राप्त हुए हैं।उनसे पूछा गया कि दोनों देशों के बीच संबंधों में लंबे समय तक चले गतिरोध को समाप्त करने के बाद चीन द्विपक्षीय संबंधों को किस तरह देखता है। उन्होंने कहा कि ‘ड्रैगन’ (चीन) और ‘हाथी’ (भारत) का तालमेल बिठाकर साथ चलना ही दोनों पक्षों के लिए “एकमात्र सही विकल्प” है।

End of Feed