अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, LAC के पास खड़ा किया सैन्य ढांचा, तिब्बत में बनाया UAV टेस्ट सेंटर

चीन ने भारत से लगने वाली तिब्बत सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के समीप सैन्य ढांचों का निर्माण किया है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) सीमा पर अपनी सैन्य मौजूदगी मजबूत करने के लिए सैन्य ढांचों एवं लॉजिस्टिक सुविधाओं में तेजी से इजाफा कर रही है।

China: चीन अपनी चालबाजी से बाज नहीं आ रहा है। भारत के साथ रिश्ते पटरी पर अभी आए भी नहीं है कि वह एक बार फिर सीमा पर तनाव बढ़ाने की चाल चलने लगा है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने भारत से लगने वाली तिब्बत सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के समीप सैन्य ढांचों का निर्माण किया है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) सीमा पर अपनी सैन्य मौजूदगी मजबूत करने के लिए सैन्य ढांचों एवं लॉजिस्टिक सुविधाओं में तेजी से इजाफा कर रही है।

LAC

LAC पर चीन खड़ा कर रहा सैन्य ढांचे। तस्वीर-ANI

UAV परीक्षण केंद्र की स्थापना की

हाल ही में एक महत्वपूर्ण विकास तिब्बत में एक नए मानव रहित हवाई वाहन (UAV) परीक्षण केंद्र की स्थापना है। लगभग 4,300 मीटर की ऊंचाई पर बने इस उच्च-ऊंचाई सुविधा से उम्मीद है कि यह PLA और चीनी ड्रोन निर्माताओं को अत्यधिक जलवायु और ऊंचाई वाली परिस्थितियों में UAV का परीक्षण करने में मदद करेगी। इस नए निर्मित हवाई अड्डे में 720-मीटर लंबी एकल रनवे, चार हैंगर और प्रशासनिक भवन शामिल हैं।

End of Feed