चालबाज चीन फिर EXPOSED: स्पाई शिप से कर रहा है भारत की जासूसी, कभी भी चरमरा सकती है चीन की इकोनॉमी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 1, 2023, 12:41 PM IST

China again EXPOSED: चीन हमेशा चालबाजी करता रहता है। दुनिया के कई देशों की जासूसी करता है। अब भारत की जासूसी करने का आरोप है। भारतीय समुद्री सीमा के पास स्पाई शिप भेजा है। वह गहराई और खनिज की जानकारी जुटा रहा है। इंडियन कोस्ट गार्ड की उसकी गतिविधियों पर नजर है। दूसरी ओर चीन के 31 राज्य बुरी तरह से कर्ज में डूबे गए हैं।

China again EXPOSED: चीन दुनिया का एक ऐसा मुल्क है। जिसका लंबे समय से ना केवल अपने पड़ोसी देशों से विवाद चल रहा है। बल्कि दुनिया के ज्यादातर देशों के साथ उसके संबंध बेहद खराब हैं। वजह है उसकी कारस्तानियां, इतने विवादों के बाद भी चालबाज चीन की कारस्तानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कभी स्पाई बैलून भेजकर अमेरिका और जापान जैसे देशों की जासूसी करने के आरोप लगते रहे हैं तो कभी समंदर में स्पाई शिप भेजकर चीन अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देता आया है। आज हम चर्चा ड्रैगन की नीति और नियत करेंगे। एक नजर डालते हैं कि किस तरह की जासूसी जहाजों के जरिए चालबाज चीन जासूसी को अंजाम देता आया है। भारत की जासूसी करने का आरोप है। चीन बंगाल की खाड़ी में जासूसी करने के आरोप है। जो गहराई और खनिज की जानकारी जुटा रहा है। भारतीय कोस्ट गार्ड उस पर नजर बनाए हुए है। डिफेंस एक्सपर्ट ग्रुप कैप्टन ( रिटायर) यूके देवनाथ ने इसके बार में विस्तार से बताया।

किन-किन जहाजों से जासूसी करता है चीन

  1. है यांग शि यू शिप
  2. नैनिंग शिप
  3. युंग वांग 5 शिप
  4. दा यांग हाओ

End of Feed