चीन ने माना, क्लिनिकल ट्रायल में भारत दुनिया के टॉप देशों में शामिल, WHO के आंकड़े शेयर कर चीनी दूतावास ने की तारीफ

भारत में चीन के दूतावास ने X पर साझा की पोस्ट, 2025 के आंकड़ों के मुताबिक क्लिनिकल ट्रायल रजिस्ट्रेशन में चीन पहले और भारत दूसरे नंबर पर। भारत में 21,410 और चीन में 24,524 ट्रायल दर्ज किए गए। अमेरिका 8,851 ट्रायल के साथ तीसरे स्थान पर

मेडिकल रिसर्च और बायोमेडिकल साइंस के क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका को लेकर चीन की ओर से भी एक अहम जानकारी साझा की गई है। भारत में चीन के दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा कर बताया है कि साल 2025 में वैश्विक क्लिनिकल ट्रायल रजिस्ट्रेशन के मामले में चीन और भारत दुनिया में सबसे आगे रहे। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों का हवाला देते हुए चीनी दूतावास ने भारत को इस सूची में दूसरे स्थान पर बताया है। चीनी दूतावास की पोस्ट में कहा गया है कि साल 2025 में चीन में 24,524 और भारत में 21,410 क्लिनिकल ट्रायल दर्ज किए गए। इस सूची में अमेरिका 8,851 ट्रायल के साथ तीसरे स्थान पर रहा। पोस्ट में दोनों देशों में बायोमेडिकल रिसर्च की बढ़ती गति को भी रेखांकित किया गया है।

Covid

क्लीनिकल ट्रायल में भारत अव्वल

खास बात यह है कि भारत में चीन के दूतावास ने इस जानकारी को ऐसे समय साझा किया है, जब मेडिकल रिसर्च, फार्मास्यूटिकल सेक्टर और बायोटेक्नोलॉजी में भारत की वैश्विक भूमिका लगातार चर्चा में है। चीन की ओर से साझा किए गए इन आंकड़ों में भारत की स्थिति अमेरिका जैसे विकसित देशों से भी आगे दिखाई गई है।

End of Feed