देश

चिमटे से दनादन देने वाले नागा साधु से लेकर आईआईटियन बाबा तक, ये हैं महाकुंभ के वायरल 'नगीने'

Maha Kumbh 2025 : इस महाकुंभ में हर्षा रिछारिया छाई हुई हैं। उनकी साध्वी वेशभूषा, आध्यात्म के प्रति उनकी आस्था और समर्पण की चर्चा के साथ-साथ उनकी खूबसूरती की भी चर्चा खूब हो रही है। उत्तराखंड की 30 वर्षीय महिला (हर्षा रिछारिया) ने महाकुंभ मेले में रथ पर सवार होकर लोगों का ध्यान खींचा। रुद्राक्ष की माला बेचने वाली लड़की का वीडियो भी वायरल हुआ है।

Image

महाकुंभ में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • महाकुंभ 2025 में बड़ी संख्या में भक्त और श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं
  • इस महाकुंभ में ज्ञान, आध्यात्म और संस्कृति का अद्भुत संगम हो रहा है
  • कुछ लोग अपने व्यवहार और 'चमत्कार' की वजह से वायरल भी हो रहे हैं

Maha Kumbh 2025 : प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ देश-दुनिया में छाया हुआ है। हर तरफ इसकी चर्चा और बखान हो रही है। खासकर सोशल मीडिया के जितने भी मंच हैं, वे नागा साधुओं से लेकर अनूठे किस्से और धर्म-आध्यात्म की बातों से अटे पड़े हैं। इस महाकुंभ में कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनकी एक खास पहचान बन गई है। सोशल मीडिया पर इन पर बने रील्स खूब देखे और पसंद किए जा रहे हैं। हर दिन इन पर कोई न कोई वीडियो बन रहा है, और इनके बारे में जुड़ी जानकारियां आ रही हैं। यहां हम वायरल हुए इस महाकुंभ के कुछ ऐसे ही 'नगीनों' की चर्चा करेंगे।

चिमटा वाले बाबा

महाकुंभ में चिमटे से कूटने वाले बाबा का वीडियो खूब वायरल हुआ है। एक यूट्यूबर नागा बाबा से सवाल करता है कि आप कौन-सा 'भजन' करते हैं? इस सवाल पर बाबा तमतमा उठे और बिना कुछ सोचे-समझे चिमटा उठा लिया। गुस्से में उन्होंने यूट्यूबर को मारते हुए पंडाल से बाहर निकाल दिया। दरअसल 13 जनवरी को महाकुंभ में हठयोगी महंत महाकाल गिरि अद्भुत अपने शिविर में थे कि तभी एक यूट्यूबर उनका इंटरव्यू लेने आ गया। इंटरव्यू की शुरुआत में यूट्यूबर ने नागा साधु से सामान्य सवाल पूछे लेकिन मामला तब बिगड़ गया जब यूट्यूबर ने उनसे पूछा कि आप कौन-सा 'भजन' करते हैं? यह सवाल सुनने के बाद बाबा एकदम गुस्से से लाल हो गए और सवाल पूछने वाले यूट्यूबर पर अपना चिमटा लेकर टूट पड़े।

baba

baba

हर्षा रिछारिया

इस महाकुंभ में हर्षा रिछारिया छाई हुई हैं। उनकी साध्वी वेशभूषा, आध्यात्म के प्रति उनकी आस्था और समर्पण की चर्चा के साथ-साथ उनकी खूबसूरती की भी चर्चा खूब हो रही है। उत्तराखंड की 30 वर्षीय महिला (हर्षा रिछारिया) ने महाकुंभ मेले में रथ पर सवार होकर लोगों का ध्यान खींचा। हर्षा रिछारिया की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होते ही उन्हें सबसे खूबसूरत साध्वी कहा जाने लगा।

harsha

harsha

रिछारिया का दावा है कि वह निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की शिष्या हैं। सनातन धर्म से उनका खास लगाव ही उन्हें महाकुंभ में खींच लाया है। उन्होंने कहा कि उनके पास शोहरत और पैसा था, लेकिन आज वह जहां हैं, वहां शांति हैं। रिछारिया के इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि, अपने बारे में सोशल मीडिया और चैनलों पर चल रही बातों को लेकर वह परेशान हैं। उन्होंने महाकुंभ से वापस उत्तराखंड जाने का फैसला किया है।

harsha

harsha

आईआईटियन बाबा

महाकुंभ में आईआईटियन बाबा भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। बाबा का असली नाम अभय सिंह है और वह हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले हैं। बचपन से ही पढ़ाई में तेज अभय ने दिल्ली से आईआईटी परीक्षा की तैयारी की। इसके बाद उन्हें मुंबई आईआईटी में दाखिला मिला। यहां से उन्होंने मास्टर्स आफ डिजाइनिंग का कोर्स किया।

Abhay Singh

Abhay Singh

अभय दिल्ली और कनाडा में नामी-गिरामी कंपनियों में नौकरी कर चुके हैं लेकिन कॉरपोरेट की नौकरी उन्हें नहीं भाई। आध्यात्म में उनकी दिलचस्पी उन्हें चकाचौंध से दूर सनातन धर्म की तरफ ले आई। वह विज्ञान से आध्यात्म ज्ञान की यात्रा पर निकल गए। महाकुंभ से पहले वह अनजान थे लेकिन उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ। उनकी योग्यता और ज्ञान की चर्चा अब खूब हो रही है।

indore

indore

रुद्राक्ष की माला बेचने वाली लड़की

महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली लड़की भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके एक वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस लड़की की खूबसूरती की काफी चर्चा हो रही है। यह लड़की मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली है। एक यूजर ने माला बेचती इस लड़की का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि 'प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुई सुंदर लड़की। इंदौर की रुद्राक्ष माला बेचने वाली इस लड़की ने इंटरनेट पर मचाई हलचल। उसकी कजरारी आंखें और मुस्कान ने सबका दिल छू लिया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें