देश

छत्तीसगढ़ भर्ती घोटाला: CBI का दावा, CGPSC के पूर्व प्रमुख ने साझा किए थे प्रश्नपत्र; जानिए क्या है पूरा मामला

Chhattisgarh: सीबीआई द्वारा दायर की गई चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने दिशा-निर्देशों में फेरबदल किया था।सीबीआई की जांच में यह सामने आया है कि तत्कालीन सीजीपीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने अपने भतीजों को पहले ही प्रश्न-पत्र उपलब्ध कराए थे।

Image

CGPSC के पूर्व प्रमुख ने साझा किए थे प्रश्नपत्र- सीबीआई

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Chhattisgarh Recruitment Scam: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने दिशा-निर्देशों में फेरबदल किया और सीजीपीएससी-2021 परीक्षा के प्रश्नपत्र अपने दो भतीजों के साथ पहले ही साझा कर दिए थे, जिससे राज्य सेवाओं में उनके चयन में आसानी हो गई। सीबीआई ने 16 जनवरी को छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग (सीजीपीएससी) के कथित परीक्षा घोटाले में अपना पहला आरोपपत्र रायपुर की एक विशेष अदालत में दाखिल किया। इसमें सोनवानी और छह अन्य का नाम शामिल है।

कांग्रेस सरकार के दौरान हुआ था घोटाला

यह घोटाला राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान प्रकाश में आया था। अन्य आरोपियों में सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और साहिल सोनवानी, सीजीपीएससी के तत्कालीन उप नियंत्रक परीक्षा ललित गणवीर, बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के निदेशक श्रवण कुमार गोयल, उनके बेटे शशांक गोयल और पुत्रवधू भूमिका कटियार शामिल हैं। सभी सातों को गिरफ्तार कर लिया गया है। केंद्रीय एजेंसी ने 2020-2022 की अवधि के दौरान सीजीपीएससी परीक्षाओं के माध्यम से उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक और अन्य वरिष्ठ सरकारी पदों के चयन में कथित पक्षपात को लेकर राज्य में दर्ज दो मामलों की जांच पिछले साल अप्रैल में अपने हाथ में ली थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article