सुकमा के जंगल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, हथियार बरामद

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक नक्सली का शव और हथियार बरामद किया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान कराई जा रही है।

Naxal Killed in Sukma: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पामलूर गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया।

naxal

सुकमा में नक्सली ढेर

उन्होंने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में नक्सलियों के कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को रविवार को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दल को क्षेत्र के डब्बाकोंटा, एंटापाड़ बुर्कलंका, पामलूर, व सिंघनमड़गू की ओर रवाना किया गया था।

End of Feed