देश

महानदी जल विवाद सुलझाने को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा की नई पहल

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 30, 2025, 06:37 PM IST

महानदी जल विवाद को सुलझाने के लिए छत्तीसगढ़ और ओडिशा ने नई पहल की है। दोनों राज्यों की तकनीकी समितियाँ हर हफ़्ते बैठक करेंगी और समाधान ढूँढेंगी। दिसंबर में मुख्यमंत्री स्तर पर मुलाक़ात की संभावना है।

Image

1001701212.jpg

लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद को सुलझाने के लिए छत्तीसगढ़ और ओडिशा ने बातचीत का रास्ता चुना है। दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों और जल संसाधन सचिवों की बैठक नई दिल्ली में हुई, जिसमें मिलकर समाधान खोजने पर सहमति बनी।

तकनीकी समितियाँ करेंगी हर हफ्ते बैठक

बैठक में यह तय हुआ कि सितंबर 2025 से दोनों राज्यों की इंजीनियरों और विशेषज्ञों की संयुक्त टीम हर हफ़्ते बैठक करेगी। ये टीमें पानी के बँटवारे, परियोजनाओं और आपसी तालमेल से जुड़े मुद्दों की पहचान कर हल तलाशेंगी।

अक्टूबर में मुख्य सचिवों की बैठक, दिसंबर में मुख्यमंत्री आमने-सामने

बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि अक्टूबर 2025 में दोनों राज्यों के मुख्य सचिव और जल संसाधन सचिव फिर मुलाक़ात करेंगे। अगर बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ी तो दिसंबर 2025 में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्री भी मुलाक़ात कर सकते हैं।

क्या है महानदी जल विवाद?

महानदी नदी छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से निकलकर ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी में मिलती है। ओडिशा का आरोप है कि छत्तीसगढ़ ने महानदी पर कई बाँध और बैराज बनाकर पानी रोक लिया है, जिससे ओडिशा में गर्मी और खेती के मौसम में पानी की भारी कमी हो जाती है। वहीं छत्तीसगढ़ का कहना है कि उसने अपनी ज़रूरत के हिसाब से योजनाएँ बनाई हैं और ओडिशा को भी पर्याप्त पानी मिलता है। यही विवाद कई सालों से चला आ रहा है और इसे हल करने के लिए केंद्र सरकार ने महानदी जल विवाद ट्रिब्यूनल भी बनाया था।

Gaurav Srivastav
गौरव श्रीवास्तवauthor

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुनाव आयोग, विपक्ष के राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर हर जनहित मुद्दे पर मेरी नजर रहती है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ