देश

Chhattisgarh News: धमतरी में नक्सल के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, 47 लाख रुपये के इनामी 9 माओवादियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। यहां 47 लाख रुपये के इनामी 9 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। पुलिस के मुताबिक, सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सलियों ने हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है।

Image

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर।(फोटो सोर्स: istock)

Photo : iStock

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। यहां कुल 47 लाख रुपये के इनामी 9 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस बात की जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली लंबे समय से माओवादी गतिविधियों में सक्रिय थे और अलग-अलग हिंसक वारदातों में शामिल रहे हैं। इन पर सरकार द्वारा लाखों रुपये का इनाम घोषित था।

सरकार की पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति से हुए प्रभावित

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरकार की पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पण के दौरान सभी नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की इच्छा जताई। पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकारी योजना के तहत सहायता, सुरक्षा और पुनर्वास लाभ दिए जाएंगे। इससे क्षेत्र में शांति बहाली और नक्सल गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह आत्मसमर्पण नक्सल प्रभावित इलाकों में सरकार की रणनीति और लगातार दबाव का नतीजा है। आने वाले समय में और भी नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना जताई जा रही है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article