देश

Chakradhar Festival: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ऐतिहासिक चक्रधर समारोह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ

Chakradhar Festival Raigarh Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रामलीला मैदान में 10 दिन तक चलने वाले ऐतिहासिक चक्रधर समारोह का 7 सितंबर की शाम प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारंभ किया

Chakradhar Festival Raigarh Chhattisgarh: चक्रधर समारोह में पहले दिन प्रख्यात अभिनेत्री, नृत्यांगना एवं सांसद हेमा मालिनी एवं उनकी टीम ने भरतनाट्यम पर रासबिहारी नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी, नृत्य नाटिका रासबिहारी की मनमोहक प्रस्तुति से कलाप्रेमी और दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे, इस प्रस्तुति के बीच में कई प्रसंगों के मध्य दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

समारोह के पहले दिन के अंतिम प्रोग्राम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने क्षेत्र के आदिवासी भाई-बहनों के साथ जमकर नृत्य किया। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने आदिवासी संस्कृति का सम्मान करते हुए उनके साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया और उनके साथ नृत्य करते हुए उत्सव का आनंद उठाया।

मुख्यमंत्री के साथ इस कार्यक्रम में रायगढ़ के प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया और राज परिवार के राज्यसभा सांसद कुमार देवेंद्र प्रताप भी मौजूद थे।

'सरकार राज्य के प्रगति के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है'

इस दौरान सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में एक नई पहचान दिलाई है, राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है उन्होंने प्रदेश के किसानों, गरीबों सहित सभी वर्गों का आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य के प्रगति के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है उन्होंने स्थानीय कला संस्कृति के साथ-साथ पारंपरिक विरासत को सहेजने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया, उन्होंने इस मौके पर रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय प्रांरभ करने की घोषणा की।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article