Chenab Bridge: कश्मीर घाटी को देश से जोड़ने वाले दुनिया के सबसे ऊँचे रेलवे आर्च ब्रिज की कहानी

चिनाब ब्रिज (Chenab Bridge) अब कश्मीर घाटी को देश से जोड़ने का सबसे मज़बूत जरिया है और भारत के आत्मविश्वास की पहचान भी, जानिए इसकी कहानी...

जम्मू-कश्मीर की वादियों में बादल, बर्फ़ और भूकंपीय चुनौतियों के बीच खड़ा है चिनाब ब्रिज (Chenab Bridge) दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे आर्च ब्रिज। यह सिर्फ़ एक पुल नहीं, बल्कि भारतीय इंजीनियरिंग का साहस, धैर्य और संकल्प का प्रतीक है।

CHENAB BRIDGE

दुनिया के सबसे ऊँचे रेलवे आर्च ब्रिज की कहानी (फोटो:PTI)

कहां से शुरू हुई कहानी

कश्मीर को रेलमार्ग से देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने का सपना साल 1997 में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) प्रोजेक्ट के साथ शुरू हुआ। इससे पहले, 1983 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जम्मू-उधमपुर रेलवे लाइन की नींव रखी थी। उस 53 किलोमीटर लंबी लाइन को पूरा करने में ही लगभग 22 साल और 515 करोड़ रुपये लग गए।

End of Feed