ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद दर्जनों ट्रेन कैंसिल, कईयों का रूट डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2023, 08:32 AM IST

Coromandel Express Accident: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे की तस्वीरें काफी दर्दनाक हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 233 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 900 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसे की वजह से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

Coromandel Express Accident: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे की तस्वीरें काफी दर्दनाक हैं। इस रेल हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 233 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 900 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि देर रात हुए ट्रेन एक्सीडेंट के बाद से अब तक घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है। करीब 600 से ज्यादा कर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।

Coromandel Express accident

ट्रेन हादसे के बाद कई ट्रेनें रद्द (स्क्रीन ग्रैब)

ओडिशा में हुए इस हादसे के बाद कई ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। इसके चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है और एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया गया है। रेल कर्मी हादसे के बाद रूट को दुरुस्त करने का काम कर रहे हैं। बता दें, कोरोमंडल एक्सप्रेस हावड़ा से चेन्नै सेंट्रल जा रही थी, इस दौरान जब ट्रेन बाहानगा बाजार स्टेशन पर पहुंची तो उसकी मालगाड़ी से टक्‍कर हो गई। इसके चलते कोरोमंडल एक्‍सप्रेस के कुछ ड‍िब्‍बे पटरी से उतर गए, वहीं इस दौरान वहां पर एक दूसरी ट्रेन आ गई। इस ट्रेन से कोरोमंडल एक्‍सप्रेस के ड‍िब्‍बे टकरा गए बताया जा रहा है कि इसके चलते दोनों ट्रेनों के करीब 17 ड‍िब्‍बे पटरी से उतर गए।

End of Feed