देश

अमेरिका में भारतीय छात्रों पर हमले: अमेरिका में 38 दिनों में 7 भारतीय छात्रों की मौत, विदेशों में भारतीय छात्रों पर क्यों होते हैं हमले

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2024, 12:56 PM IST

Indian student Attacked in US(अमेरिका में भारतीय छात्रों पर हमले): मजाहिर पर यह हमला शिकागो में उसके घर के नजदीक हुआ। इस हमले का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में हमले के बाद मजाहिर के चेहरे को लहुलूहान देखा गया। वीडियो में अली को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि चार लोगों ने उस पर हमला किया।

Image

अमेरिका में भारतीय छात्रों पर हमले।

Photo : ANI

List of Indian students Attacked in US: अमेरिका में भारतीय छात्रों पर लगातार हमले हो रहे हैं। बीते 38 दिनों में अमेरिका में सात भारतीय छात्रों की मौत हुई है। इन हमलों के बाद अमेरिका में पढ़ाई करने वाले छात्र अपनी सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। ताजा घटनाक्रम में 23 साल के समीर कामथ के साथ हुई। वह छह फरवरी को पडर्यू यूनिवर्सिटी में मृत मिला। इसी तरह की एक और घटना इलिनोइस राज्य के शिकागो में हुई। यहां भारतीय छात्र सैयद मजाहिर अली पर चार हथियार बंद बदमाशों ने हमला किया।

मजाहिर पर यह हमला शिकागो में उसके घर के नजदीक हुआ। इस हमले का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में हमले के बाद मजाहिर के चेहरे को लहुलूहान देखा गया। वीडियो में अली को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि चार लोगों ने उस पर हमला किया। अली ने बताया कि जब खाने के पैकेट के साथ घर लौट रहा था भी उस पर हमला हुआ। उसने लोगों से मदद की गुहार भी लगाई। हाल के दिनों में रहस्यमय एवं संदिग्ध परिस्थितियों में कई छात्रों की मौत से भारतीय छात्र दहशत में हैं।

हाल ही में अमेरिका में भारतीय छात्रों पर हुए हमले की सूची हिंदी में(List of Indian Students Attacks in US Recently):

विवेक सैनी (25)जॉर्जिया में भारतीय छात्र विवेक सैनी की त्या हथौड़े से पीटकर कर दी गई। सैनी पढ़ाई करने के साथ एक स्टोर में काम भी करता था। इस हमले के आरोप में 53 साल का एक ड्रगिस्ट जूलियन फॉकनर गिरफ्तार हुआ।

श्रेयस रेड्डी बेनिगर (19)

पिछले सप्ताह ओहायो में 19 साल का श्रेयस मृत मिला। श्रेयस लिंडर स्कूल ऑफ बिजनेस में पढ़ाई करता था। हालांकि, पुलिस ने श्रेयस की मौत में किसी गलत इरादे से इंकार किया।

नील आचार्य

भारतीय छात्र नील आचार्य पर्डयू विवि के परिसर में मृत मिला। नील की माता ने अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके कुछ घंटे बाद नील का शव मिला।

अकुल धवन

इलियोनिस यूनिवर्सिटी के बाहर अकुल धवन का शव मिला। अकुल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी मौत हाइपोथर्मिया की वजह से हुई।

समीर कामथ

समीर पर्डयू विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। इसके पास अमेरिका नागरिकता थी। समीर मास्टर करने के बाद डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रहा था।

इन वजहों से हमले?

इसके अलावा 15 जून को कनेक्टिकट में जी गणेश, निकेश और 16 जून को भारतीय छात्र निकेश पर हमला हुआ। इन हमलों के बारे में जानकारों का मानना है कि असुरक्षित क्षेत्रों में रहने वाले भारतीय छात्रों को निशाना बनाया जाता है। दरअसल, ज्यादातर भारतीय छात्र पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम जॉब भी करते हैं। जब वे काम से देर रात लौटते हैं तो लूटपाट के इरादे से इन पर हमला होता है। दूसरा, एक बड़ा कारण ड्रगिस्ट हैं, उन्हें लगता है कि भारतीय छात्रों के पास पैसा हो सकता है और वे इन्हें आसानी से अपना निशाना बना सकते हैं। बेरोजगारी अमेरिकी युवाओं को लगता है कि भारतीय छात्र उनकी नौकरियों पर कब्जा कर लगें। इस आशंका में भी भारतीय छात्रों पर हमले होते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article