लाल किला ब्लास्ट से जुड़ा ‘डॉक्टर मॉड्यूल’बेनकाब; AGuH को जिंदा करने की थी साजिश,चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे

दिल्ली के रेड फोर्ट ब्लास्ट से जुड़े डॉक्टर टेरर मॉड्यूल मामले में जम्मू-कश्मीर की जांच एजेंसी राज्य सरकार की जांच एजेंसी (SIA) ने चार्जशीट फाइल की है। इस साजिश का उद्देश्य प्रतिबंधित संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) को फिर से सक्रिय करना था। आरोपियों ने एक बेहद गुप्त मॉड्यूल तैयार किया था,जो देशभर में आतंकी हमलों के लिए कट्टरपंथ फैलाने,लोगों की भर्ती करने और ऑपरेशनल तैयारियों में जुटा हुआ था।

दिल्ली के रेड फोर्ट ब्लास्ट से जुड़े डॉक्टर टेरर मॉड्यूल मामले में जम्मू-कश्मीर की जांच एजेंसी राज्य सरकार की जांच एजेंसी (SIA) ने चार्जशीट फाइल की है। इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एजेंसी की जांच से पता चला है कि यह कोई सामान्य साजिश नहीं, बल्कि देशभर में आतंकी गतिविधियों को फिर से खड़ा करने की एक सुनियोजित और बहुस्तरीय कोशिश थी।

umar

लाल किला विस्फोट से जुड़े टेरर मॉड्यूल को लेकर बड़ा खुलासा।

10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

यह चार्जशीट श्रीनगर के नौगाम थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर 10 आरोपियों के खिलाफ पेश की गई है। यह मामला 19 अक्टूबर 2025 की उस घटना से जुड़ा है, जब नौगाम इलाके में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के नाम पर भड़काऊ और धमकी भरे पोस्टर लगाए गए थे। इन पोस्टरों का मकसद आम जनता में डर फैलाना, कानून-व्यवस्था को बिगाड़ना और भारत की संप्रभुता व अखंडता को चुनौती देना था।

End of Feed