समीक्षा अधिकारी पेपर लीक मामले में STF का एक्शन, मास्टरमाइंड समेत 16 के खिलाफ चार्जशीट दायर

ARO-RO Paper leak Case: आरओ/एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा गत 11 फरवरी को हुई थी। पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। आयोग के सचिव अशोक कुमार की ओर से 2 मार्च को सिविल में लाइंस थाने में सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, आईटी एक्ट समेत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

ARO-RO Paper leak Case: समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी पेपर लीक मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। पेपर लीक में मास्टरमाइंड समेत 16 के खिलाफ चार्जशीट दायर हुई है। मामले की जांच कर रही एसटीएफ ने अदालत में मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा सहित 16 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है। सूत्रों का कहना है कि एसटीएफ की जांच में आरोपियों के खिलाफ लगे सभी आरोप सही पाए गए हैं।

Paper leak

आरओ पेपर लीक केस।

55 पेज का आरोप पत्र

मामले में एसटीएफ ने 55 पेज का आरोप पत्र और 1945 पेज की केस डायरी कोर्ट में पेश किया है। आरोपपत्र दाखिल हो जाने के बाद अब आरोपियों के खिलाफ अब मुकदमा शुरू होगा। 15 आरोपी जेल में और एक जमानत पर है।

End of Feed