'सांसद पर NSA लगाकर जेल में डाल दिया गया', अमृतपाल के समर्थन में ये क्या बोल गए पंजाब के पूर्व CM

लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अमृतपाल के समर्थन में कहा कि उनपर एनएसए लगा कर जेल में डाल दिया गया है, जबकि वह लाखों लोगों द्वारा चुने गए सांसद हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी लागू कर दी गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लोकसभा में अमृतपाल को लेकर चन्नी का बयान।
  • चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार।
  • केंद्रीय मंत्री ने चन्नी पर गुमराह करने का लगाया आरोप।

Parliament Monsoon Session: पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट से सांसद और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को सदन में अमृतपाल सिंह का मुद्दा उठाया। उन्होंने लोकसभा में चर्चा के दौरान इमरजेंसी का जिक्र कर कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी लागू कर दी गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि लाखों लोगों द्वारा चुना गया सांसद आज जेल में बंद है। उस पर एनएसए लगा दिया गया है। वह अपने क्षेत्र की जनता की बात सदन में नहीं रख पा रहे हैं।

Charanjit Singh Channi

लोकसभा में चरणजीत सिंह चन्नी।

चन्नी के बयान पर पलटवार

सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर केंद्रीय राज्यमंत्री और भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने पलटवार किया है। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि एक पूर्व सीएम देशद्रोही की तरह व्यवहार कर रहे हैं और सदन के माध्यम से पूरे देश को गुमराह कर रहे हैं। चन्नी ने कहा कि किसानों पर एनएसए लगाया गया है, लेकिन वास्तव में यह किस पर लगाया गया है? उन पर जो देश और पंजाब को तोड़ना चाहते थे। उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ एनएसए लगाया गया है और यह बिल्कुल गलत है।

End of Feed