बंगाल में ममता 'दीदी' के मंत्री ही कर रहे विरोध प्रदर्शन; जानें क्यों सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता?

Bengal Protest: पश्चिम बंगाल की जादवपुर यूनिवर्सिटी छात्रों के प्रदर्शन से शनिवार को बवाल मच गया जिसका असर कोलकाता में दिखाई दिया। ममता सरकार में मंत्री अरूप बिस्वास तृणमूल कार्यकर्ताओं संग सड़कों पर उतर गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, जादवपुर यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों ने शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु का घेराव किया। इस दौरान वह चोटिल हो गए।

Bengal Protest: पश्चिम बंगाल की जादवपुर यूनिवर्सिटी छात्रों के प्रदर्शन से शनिवार को बवाल मच गया। देखते ही देखते ही माकपा की छात्र इकाई 'स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया' (SFI) और नक्सली एआईएसए के सदस्यों ने छात्र संघ चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु का घेराव किया और उनके वाहन की 'विंडस्क्रीन' भी क्षतिग्रस्त कर दी।

Jadavpur University

जादवपुर यूनिवर्सिटी

ब्रत्य बसु ने प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन लगभग 100 छात्रों ने उनका घेराव लिया और उनकी कार के विंडस्क्रीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने मंत्री को जूते दिखाए और उनके वाहन का पिछला शीशा भी तोड़ दिया।

End of Feed