Chandrayaan 3 Landing Live Telecast Channel in India, Live Streaming Online Direct Link on isro.gov.in, Youtube: भारत का मिशन चंद्रयान-3 चांद से चंद कदम की दूरी पर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अब दुनिया में अपना लोहा मनवाने और इतिहास रचने के बेहद करीब है। पूरी दुनिया की निगाहें भारत के इस मिशन पर टिकी हैं। अगर आप भी चांद पर भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग लाइव देखना चाहते हैं तो नीचे दी हुई जानकारियों को जरूर नोट कर लें।
जानें कहां देख सकते हैं चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण। (तस्वीर- ISRO)
यहां देख पाएंगे चंद्रयान की लैंडिंग LIVE
23 अगस्त को चंद्रयान-3 की लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग इसरो की आधिकारिक वेबसाइट (isro.gov.in) पर की जाएगी। इसके अलावा इसरो के यूट्यूब चैनल https://youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss और फेसबुक पेज facebook.com/ISRO पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। साथ ही अलावा डीडी नेशनल टीवी पर भी इसका लाइव प्रसारण देखा जा सकता है। इसके अलावा टाइम्स नाउ के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म और टेलीविजन पर भी आप इसका सीधा प्रसारण देख सकेंगे।
नोट तक लें तारीख और समय
चंद्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्त (बुधवार) की शाम 6.04 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर उतरेगा। इसरो ने बताा है कि चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग 23 अगस्त, 2023 को 5:27 मिनट से शुरू हो जाएगी। चंद्रयान-3 की लैंडिंग से जुड़े पल-पल के अपडेट्स इसरो के 'X'हैंडल @isro पर भी शेयर किया जा रहा है।
पूरा देश कर रहा है दुआ
चंद्रयान 3 में मौजूद विक्रम लैंडर की मदद से प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर उतरेगा। चांद की अलग-अलग तस्वीरें विक्रम में लगे कैमरे से इसरो को भेजी जा रही हैं। देशवासियों को 23 अगस्त की शाम का इंतजार है, जब इसरो नया इतिहास रचने के नजदीक होगा। सबकुछ सही रहा तो प्लानिंग के अनुसार चांद की सतह पर चंद्रयान की सफल सॉफ्ट लैंडिंग होगी। हर कोई दुआ कर रहा है और ये उम्मीद जताई जा रही है कि इसरो के वैज्ञानिकों की ये मेहनत जरूर रंग लाएगी।
