देश

Chandrayaan 3 Landing Live Stream Online: यहां देख सकते हैं चंद्रयान-3 की लैंडिंग, जानें सबकुछ

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2023, 10:42 AM IST

Chandrayaan 3 Landing Live Telecast Channel in India, Live Streaming Online Direct Link on isro.gov.in, Youtube, DD National TV: देशभर में भारत के मिशन चंद्रयान-3 के सफल होने की कामना की जा रही है। हर किसी को इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि चांद पर कब तिरंगा लहराएगा। अगर आप चंद्रयान की लाइव लैंडिंग देखना चाहते हैं, तो समय और प्लेटफॉर्म नोट कर लीजिए।

Image

जानें कहां देख सकते हैं चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण। (तस्वीर- ISRO)

Chandrayaan 3 Landing Live Telecast Channel in India, Live Streaming Online Direct Link on isro.gov.in, Youtube: भारत का मिशन चंद्रयान-3 चांद से चंद कदम की दूरी पर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अब दुनिया में अपना लोहा मनवाने और इतिहास रचने के बेहद करीब है। पूरी दुनिया की निगाहें भारत के इस मिशन पर टिकी हैं। अगर आप भी चांद पर भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग लाइव देखना चाहते हैं तो नीचे दी हुई जानकारियों को जरूर नोट कर लें।

यहां देख पाएंगे चंद्रयान की लैंडिंग LIVE

23 अगस्त को चंद्रयान-3 की लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग इसरो की आधिकारिक वेबसाइट (isro.gov.in) पर की जाएगी। इसके अलावा इसरो के यूट्यूब चैनल https://youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss और फेसबुक पेज facebook.com/ISRO पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। साथ ही अलावा डीडी नेशनल टीवी पर भी इसका लाइव प्रसारण देखा जा सकता है। इसके अलावा टाइम्स नाउ के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म और टेलीविजन पर भी आप इसका सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

नोट तक लें तारीख और समय

चंद्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्त (बुधवार) की शाम 6.04 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर उतरेगा। इसरो ने बताा है कि चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग 23 अगस्त, 2023 को 5:27 मिनट से शुरू हो जाएगी। चंद्रयान-3 की लैंडिंग से जुड़े पल-पल के अपडेट्स इसरो के 'X'हैंडल @isro पर भी शेयर किया जा रहा है।

पूरा देश कर रहा है दुआ

चंद्रयान 3 में मौजूद विक्रम लैंडर की मदद से प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर उतरेगा। चांद की अलग-अलग तस्वीरें विक्रम में लगे कैमरे से इसरो को भेजी जा रही हैं। देशवासियों को 23 अगस्त की शाम का इंतजार है, जब इसरो नया इतिहास रचने के नजदीक होगा। सबकुछ सही रहा तो प्लानिंग के अनुसार चांद की सतह पर चंद्रयान की सफल सॉफ्ट लैंडिंग होगी। हर कोई दुआ कर रहा है और ये उम्मीद जताई जा रही है कि इसरो के वैज्ञानिकों की ये मेहनत जरूर रंग लाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article