चांद से महज 25 किलोमीटर दूर चंद्रयान-3, जानिए अब किस बात का है इंतजार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2023, 06:49 AM IST

Chandrayaan-3 Mission Update: चंद्रयान-3 अब चांद से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर है। इसरो ने ये जानकारी साझा की है कि दूसरे व आखिरी डिबूस्टिंग ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। अब इंतजार है तो 23 अगस्त का, जब भारत को इतिहास रचते हुए पूरी दुनिया देखेगी।

Chandrayaan-3 News: भारत का मून मिशन अब तेजी से सफलता की ओर बढ़ रहा है। चंद्रयान-3 और चांद के बीच की दूरी अब महज 25 किलोमीटर बची है। इसरो ने इस बात की जानकारी साझा की है कि उसने दूसरे व आखिरी डिबूस्टिंग ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। अगर आसान शब्दों में समझा जाए तो चंद्रयान-3 चांद के बेहद करीब पहुंच चुका है।

Chandrayaan-3 Mission

चंद्रयान-3 और चांद के बीच की दूरी अब महज 25 किलोमीटर बची है।

इसरो ने मिशन मून पर दिया ये बड़ा अपडेट

चंद्रयान-3 मिशन को लेकर इसरो ने ट्वीट करके ये बताया कि 'दूसरे और अंतिम डीबूस्टिंग ऑपरेशन ने एलएम कक्षा को सफलतापूर्वक 25 किमी x 134 किमी तक कम कर दिया है। मॉड्यूल को आंतरिक जांच से गुजरना होगा और तय लैंडिंग स्थल पर सूर्योदय का इंतजार करना होगा। पावर्ड डिसेंट 23 अगस्त, 2023 को लगभग 1745 बजे IST पर शुरू होने की उम्मीद है।'

End of Feed