देश

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले अभिनेता रजनीकांत, पैर छूकर लिया आशीर्वाद, देखें VIDEO

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 19, 2023, 11:34 PM IST

अभिनेता रजनीकांत (Rajinikanth) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात की और पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

अभिनेता रजनीकांत (Rajinikanth) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की है। अभिनेता अपनी फिल्म 'जेलर' की स्क्रीनिंग के लिए शुक्रवार रात लखनऊ पहुंचे थे। इस मुलाकात के दौरान यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे। एक वीडियो में रजनीकांत अपने लखनऊ स्थित घर पर योगी आदित्यनाथ के पैर छूते नजर आए। इस बीच रजनीकांत ने उनकी फिल्म को दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया और इसकी सफलता को लेकर उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने एएनआई को बताया कि यह भगवान का आशीर्वाद है कि फिल्म हिट हो रही है।

इससे पहले रजनीकांत झारखंड के रांची में थे। उन्होंने शुक्रवार को राज्य के प्रसिद्ध छिन्नमस्ता मंदिर का भी दौरा किया और पूजा-अर्चना की। उन्होंने रांची के 'यगोदा आश्रम' में ध्यान करते हुए एक घंटा बिताया। इसके बाद राजभवन में उनकी झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात हुई।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अभिनेता के अभिनय कौशल की प्रशंसा की और कहा कि मुझे 'जेलर' नामक फिल्म देखने का भी मौका मिला। मैंने रजनीकांत की कई फिल्में देखी हैं और वह इतने प्रतिभाशाली अभिनेता हैं कि फिल्म में काफी कंटेंट न होने पर भी वह अपने अभिनय से फिल्म का महत्व बढ़ा देते हैं।

'जेलर' 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। उसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। भारत में फिल्म का आठ दिनों का कुल कलेक्शन 235.65 करोड़ रुपए (17 अगस्त तक) रहा। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज हुई थी।

'जेलर' में रजनीकांत एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाते हैं जो अपने पुलिसकर्मी बेटे की मौत का बदला लेना चाहता है। मोहनलाल, शिवराजकुमार और जैकी श्रॉफ महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article