Chandrayaan 3 Latest Update: चंद्रमा के और करीब पहुंचा चंद्रयान 3, उम्मीद के अनुरूप बढ़ रहा है आगे, 25 जुलाई अहम दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2023, 11:45 PM IST

Chandrayaan 3 Latest Update: चंद्रयान-3 लगातार अपने लक्ष्य चंद्रमा की तरफ बढ़ रहा है। 25 जुलाई को दोपहर बाद दो और तीन बजे अगली कवायद होगी। लैंडर को 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतारने की योजना है।

Chandrayaan 3 Latest Update: चंद्रयान-3 लॉन्च होने के बाद से लगातार आगे बढ़ रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)ने कहा कि जैसी उम्मीद थी चंद्रयान-3 ने 71351 किमी x 233 किमी की कक्षा हासिल कर ली है। इसरो के वैज्ञानिकों गुरुवार को चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में ऊपर उठाने की चौथी कवायद सफलतापूर्वक पूरी की। यह कार्य यहां इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) से किया गया। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि इस तरह की अगली कवायद 25 जुलाई को दोपहर बाद दो और तीन बजे के बीच किए जाने की योजना है। इसने कहा कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस के अवसर पर चंद्रयान-3 को चंद्रमा के और करीब पहुंचा दिया है। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को प्रक्षेपित किया गया था।

chandrayaan 3 latest news, handrayaan 3 latest update, chandrayaan mission, moon mission

चंद्रयान-3 लगातार चंद्रमा के करीब पहुंचता जा रहा है।

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने इससे पहले कहा था कि अंतरिक्ष यान चंद्रमा के सफर पर है। अगले कुछ दिनों में यह (लैंडर को चंद्रमा की सतह पर उतारने का कार्य) कर दिखाएगा। उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जागरूकता प्रशिक्षण (स्टार्ट) कार्यक्रम 2023 के उद्घाटन भाषण में यह बात की। उन्होंने कहा कि मैं आश्वस्त हूं कि जहां तक विज्ञान की बात है, आप इस चंद्रयान-3 मिशन के जरिये कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। लैंडर को 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतारने की योजना है।

End of Feed