देश

Earthquake: 15 मिनट में भूकंप के 3 झटकों से कांपी राजस्थान की धरती, घरों से बाहर निकले लोग

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2023, 06:43 AM IST

Earthquake In Rajasthan: एनसीएस के मुताबिक भूकंप का पहला झटका सुबह चार बजकर नौ मिनट पर आया और यह जमीन में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। जबकि दूसरा भूकंप चार बजकर 22 मिनट पर आया। जमीन में इसकी गहराई पांच किलोमीटर थी। तीसरा भूकंप चार बजकर 25 मिनट पर आया और यह भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

Earthquake In Rajasthan: राजस्थान की धरती शुक्रवार तड़के भूकंप के तीन झटकों से कांप गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 थी और इसका केंद्र अरावली की पहाड़ियों में था। 15 मिनट के अंतराल पर आए इन तीन झटकों ने लोगों को नींद से जगा दिया। लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार किसी तरह के जान एवं माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के ये तीन झटके सुबह चार बजकर 10 मिनट, चार बजकर 23 मिनट और चार बजकर 25 मिनट पर महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूगर्भ विज्ञान केंद्र (NCS)के मुताबिक पहला भूकंप सुबह 4.10 पर आया।

पहला भूकंप चार बजकर नौ मिनट पर आया

एनसीएस के मुताबिक भूकंप का पहला झटका सुबह चार बजकर नौ मिनट पर आया और यह जमीन में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। जबकि दूसरा भूकंप चार बजकर 22 मिनट पर आया। जमीन में इसकी गहराई पांच किलोमीटर थी। तीसरा भूकंप चार बजकर 25 मिनट पर आया और यह भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के इन तीनों झटकों का केंद्र जयपुर था।

जयपुर के अलावा अन्य जगहों पर भी महसूस हुए झटके

भूकंप के ये तेज झटके राजधानी जयपुर और आसपास के जिलों में महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप का झटका इतना तेज था कि जोरदार कंपन की वजह से सभी की नींद टूट गई और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक किसी तरह के जान-माल के नुकसान होने की खबर नहीं है। इससे पहले राजस्थान में 21 मार्च और 24 जनवरी को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

पूर्व सीएम वसुंधरा ने किया ट्वीट

भूकंप के झटके आने के बाद राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने ट्वीट में कहा कि जयपुर के अलावा राज्य में अन्य जगहों पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि सभी लोग सुरक्षित होंगे।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article