Chandrayaan 3 Landing: चांद पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग के दौरान खूब उड़ी थी धूल, बना था 'इजेक्टा हेलो'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2023, 11:27 PM IST

​Chandrayaan 3 Landing: ‘इजेक्टा हेलो’ घटना को लगभग सभी चंद्र लैंडिंग के मामले में देखा गया है, खासकर अपोलो लैंडिंग मिशन से, जिसमें काफी भारी लैंडर थे। इजेक्टा विस्थापन का पहला साक्ष्य अपोलो 11 मिशन के दौरान मिला था

Chandrayaan 3 Landing: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार को कहा कि जब चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की तो बहुत अधिक धूल उड़ी थी। जिससे अंतरिक्ष यान के चारों ओर एक चमकदार पैच का निर्माण हुआ, जिसे 'इजेक्टा हेलो' कहा जाता है। इंडियन सोसाइटी ऑफ रिमोट सेंसिंग के जर्नल में प्रकाशित एक शोध पत्र के अनुसार, इसरो के वैज्ञानिकों ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग से कुछ घंटे पहले और बाद में चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए चंद्रयान-2 ऑर्बिटर पर ऑर्बिटर हाई रेजोल्यूशन कैमरा (ओएचआरसी) का इस्तेमाल किया।

chandrayaan 3 landing

चांद पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग के दौरान खूब उड़ी थी धूल (फोटो- ISRO)

क्या बोले वैज्ञानिक

नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी) के वैज्ञानिकों ने शोधपत्र में कहा-"डिसेंट स्टेज थ्रस्टर्स की प्रक्रिया और इसके बाद लैंडिंग के दौरान, चंद्रमा की सतह से धूल उड़ी, जिससे ‘इजेक्टा हेलो’ बनो था।"

End of Feed