Chandrayaan 3 Landing Time, Live Status: चंद्रयान-3 कब करेगा लैंड, यहां मिलेगी हर एक जानकारी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2023, 03:13 PM IST

Chandrayaan 3 Landing Date and Time, Live Status Tracker, Live Stream Link : चंद्रयान-3 की लैंडिंग शाम 6 बजकर 4 मिनट पर होनी है लेकिन इसरो की लाइव स्ट्रीमिंग शाम पांच बजकर 20 मिनट पर शुरू कर देगी। आप इसरो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss) पर चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे।

Chandrayaan 3 Landing Date and Time, Live Status Tracker, Live Stream Link on ISRO Website, Youtube, Facebook: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुताबिक चंद्रयान-3 कल 23 अगस्त को यानी बुधवार की शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' करेगा। लैंडर विक्रम के सुरक्षित उतरने के बाद उसमें मौजूद रोवर प्रज्ञान बाहर निकलेगा। रोवर चंद्रमा की सतह पर चलते हुए उसकी जांच एवं परीक्षण करेगा।

Chandrayaan-3 landing

बुधवार को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा चंद्रयान-3

Chandrayaan 3 Live Status Tracker

चंद्रयान-3 की लैंडिंग से जुड़े पल-पल के अपडेट्स आप इसरो के 'X' यानी (पूर्व का ट्विटर हैंडल @isro) पर पा सकेंगे। लैंडिंग से पहले और बाद की सभी जरूरी सूचनाएं आपको यहां से मिल जाएंगी।

How to Watch Live Stream on Youtube

चंद्रयान-3 की लैंडिंग शाम छह बजकर चार मिनट पर होनी है लेकिन इसरो की लाइव स्ट्रीमिंग शाम पांच बजकर 20 मिनट पर शुरू कर देगी। आप इसरो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss) पर चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे।

How to Watch Live Stream on Facebook

चंद्रयान-3 की लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग इसरो के फेसबुक पेज पर भी देखा जा सकेगा। इसरो का फेसबुक पेज https://www.facebook.com/ISRO है।

End of Feed