देश

World Cup 2023: वर्ल्ड कप फाइनल मैच को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन चीजों पर रहेगी पाबंदी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2023, 07:54 PM IST

World Cup 2023: चंडीगढ़ पुलिस की आरे से जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक, किसी भी सार्वजनिक स्थान पर बिना परमिशन के स्क्रीन लगाने या इकट्ठा होने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। साथ ही आतिशबाजी पर भी प्रतिबंध जारी रहेगा।

Image

चंडीगढ़ पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Photo : BCCL

World Cup 2023: 19 नवंबर को अहमदाबाद में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप फाइनल मैच को लेकर सभी राज्यों में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी बीच फाइनल मुकाबले को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने कहा है कि एडवाइजारी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चंडीगढ़ पुलिस की आरे से जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक, किसी भी सार्वजनिक स्थान पर बिना परमिशन के स्क्रीन लगाने या इकट्ठा होने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, सिर्फ परमिशन लेकर ही स्क्रीन या भीड़ इकट्ठा करके मैच देखने की अनुमति होगी।

पटाखे जलाने पर भी प्रतिबंध

पुलिस के मुताबिक, वर्ल्ड कप के बाद बड़ी संख्या में पटाखे भी जलाए जाते हैं। हालांकि, वायु प्रदूषण के मद्देनजर आतिशबाजी पर पाबंदी है। ऐसे में पुलिस ने मैच के दौरान या बाद में किसी तरह के पटाखे फोड़ने पर भी पाबंदी लगा दी है। इसके साथ ही एक जगह पर बेवजह पांच या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी रहेगी।

10 बजे के बाद म्यूजिक बजाने पर भी पाबंदी

पुलिस ने किसी भी सार्वजनिक स्थान पर तेज म्यूजिक बजाने और रात 10 बजे के बाद म्यूजिक बजाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई है। साथ ही कहा है कि मैच के दौरान और मैच के बाद किसी भी तरह के नारे लगाने और जुलूस निकालने और हुड़दंग मचाने पर भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article