Ayodhya: गर्भ गृह में 18 जनवरी को विराजेगी राम लला की मूर्ति, चंपत राय ने दिया बड़ा अपडेट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2024, 05:49 PM IST

Ram Lalla idol placement in Garbha Griha : प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राय ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त वाराणसी के पंडित गानेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने निकाला है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंगलवार से विधि विधान के साथ पूजा-पाठ शुरू हो जाएगा।

Ram Lalla idol placement in Garbha Griha : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर के गर्भ गृह में राम लला की मूर्ति को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। चंपत राय ने सोमवार को कहा कि 18 जनवरी को गर्भ गृह में राम लला की मूर्ति रखी जाएगी और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को 12 बजकर 20 मिनट पर होगा। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों संपन्न होगा। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राय ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त वाराणसी के पंडित गानेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने निकाला है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंगलवार से विधि विधान के साथ पूजा-पाठ शुरू हो जाएगा।

champat rai

22 जनवरी को होगी राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा।

रामलला की वर्तमान प्रतिमा भी गर्भ गृह में रहेगी

राय ने बताया कि रामलला की वर्तमान प्रतिमा भी नए राम मंदिर के गर्भगृह में रखी जाएगी। मैसूरु के अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई रामलला की नयी प्रतिमा को राममंदिर में स्थापित करने के लिए चुना गया है।

End of Feed