Jharkhand New CM Champai Soren Profile: चंपई सोरेन झारखंड विधान सभा के सदस्य हैं, वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्य हैं और झारखंड के सरायकेला (विधानसभा क्षेत्र) का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह वर्तमान में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में परिवहन, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
कौन हैं चंपई सोरेन, कैसी रही है उनकी राजनीतिक यात्रा
चंपई सोरेन की राजनैतिक यात्रा की बात करें तो वो साल 2005-2009 दूसरी झारखंड विधानसभा के लिए चुने गए वहीं साल 2009-2014 में तीसरी झारखंड विधानसभा के लिए चुने गए।
उन्होंने 11 सितंबर 2010-18 जनवरी 2013 तक कैबिनेट मंत्री-विज्ञान और प्रौद्योगिकी, श्रम और आवास संभाला फिर कैबिनेट मंत्री-खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, परिवहन 13 जुलाई 2013-28 दिसंबर 2014 के बीच संभाला है। उसके बाद 2014-2019 चौथी झारखंड विधानसभा के लिए चुने गए वहीं साल 2019 में अब तक 5वीं झारखंड विधानसभा के लिए चुने गए और अभी वो 2020 से परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे।
चंपई सोरेन के कुल सात बच्चे हैं
चंपई सोरेन मैट्रिक पास बताए जाते हैं उनका जन्म 1 नवंबर 1956 में हुआ था उनके पिता का नाम सेमल सोरेन, जबकि माता का नाम मादो सोरेन है, पत्नी का नाम मानको सोरेन है चंपई सोरेन के कुल सात बच्चे हैं, जिसमें तीन बेटियां और चार बेटे शामिल हैं।
झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के बेहद करीबी
चंपई सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन का बेहद करीबी माना जाता है चंपई सोरेन साल 2005 से लगातार वह सरायकेला विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
