देश

क्या अकेले पड़ गए चंपई सोरेन? 4 वफादार अब भी हेमंत के साथ, अगले कदम पर सस्पेंस बरकरार

चंपई पिछले सप्ताह दिल्ली पहुंचे थे और सीएम पद से अचानक हटाए जाने पर झामुमो नेतृत्व के खिलाफ ट्वीट के जरिए निराशा जताई थी। अब तक साफ नहीं हुआ है कि चंपई सोरेन का अगला कदम क्या होगा।

Image

क्या करेंगे चंपई सोरेन?

Photo : PTI

Champai Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के दिग्गज नेता चंपई सोरेन के अगले कदम पर सस्पेंस बना हुआ है। उनका दिल्ली दौरा भी खत्म हो गया, बीजेपी में शामिल होने के कयास लगते रहे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इस साल के अंत में झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले उनके राजनीतिक कदमों को लेकर अटकलें अब भी गर्म हैं। मंगलवार को वह झारखंड लौट आए लेकिन खुद को अकेले ही पाया। उनके करीबी चार सहयोगियों ने मौजूदा सीएम हेमंत सोरेन के प्रति निष्ठा दिखाई है। चंपई पिछले सप्ताह दिल्ली पहुंचे थे और सीएम पद से अचानक हटाए जाने पर झामुमो नेतृत्व के खिलाफ ट्वीट के जरिए निराशा जताई थी। अब तक साफ नहीं हुआ है कि चंपई सोरेन का अगला कदम क्या होगा।

हेमंत की गिरफ्तारी के बाद चंपई को कमान

इस साल जनवरी में ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद हेमंत ने चंपई को अपना उत्तराधिकारी चुना था। हालांकि, हेमंत के जमानत पर रिहा होने के बाद पार्टी ने जुलाई में चंपई को पद से हटा दिया। इससे आहत चंपई ने अपनी बात रखी और उनके पोस्ट से हंगामा शुरू हो गया और पार्टी के मतभेद सामने आ गए। बताया गया कि चंपई को झामुमो के चार सहयोगियों और पार्टी से बाहर किए गए विधायकों का समर्थन हासिल था। उनके कदम से झामुमो और हेमंत सोरेन को झटका लगा और भाजपा को इंडिया ब्लॉक और सीएम हेमंत पर हमला करने का मौका मिल गया।

हेमंत सोरेन की पार्टी पर पकड़ मजबूत

लेकिन मंगलवार को चंपई की स्थिति कमजोर हो गई और हेमंत सोरेन ने पार्टी पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक चंपई के करीबी बताए जा रहे झामुमो के चार विधायकों ने हेमंत से मुलाकात की और भाजपा में जाने की अटकलों से इनकार किया। ये चार विधायक हैं, रामदास सोरेन (घाटशिला), संजीव सरदार (पोटका), मंगल कालिंदी (जुगसलाई) और समीर कुमार मोहंती (बहरागोड़ा)।

विधायक रामदास हेमंत के साथ

विधायक रामदास ने सीएम हेमंत के आवास के बाहर संवाददाताओं से कहा, शिबू सोरेन हमारे राजनीतिक गुरु हैं और झामुमो मेरा घर है। मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। हेमंत बाबू ने हमसे मुलाकात की और हमें विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी तेज करने का निर्देश दिया क्योंकि अब बहुत कम समय बचा है। झामुमो के पश्चिमी सिंहभूम अध्यक्ष रामदास ने इस बात से इनकार किया कि चंपई ने उनसे हेमंत के खिलाफ बगावत करने के लिए संपर्क किया था। रामदास ने कहा कि हम झामुमो में हैं और अगर चंपई दा पार्टी में हैं, तो हम उनके साथ रहेंगे।

चंपई बोले, उड़ रही अफवाहें

वहीं, मंगलवार को झारखंड वापस जा रहे चंपई ने जोर देकर कहा कि अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान उन्होंने किसी भी भाजपा नेता से संपर्क नहीं किया। चंपई ने कहा, मैं यहां निजी काम से आया था और समझ नहीं आ रहा कि ऐसी अफवाहें कौन फैला रहा है। हालांकि पूर्व सीएम का खेमा अगली कार्रवाई पर चुप्पी साधे हुए है, लेकिन 68 वर्षीय चंपई के करीबी सूत्रों ने कहा कि वह आने वाले दिनों में एक सार्वजनिक बैठक कर अगले कदम का खुलासा कर सकते हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट