त्रिपुरा के उग्रवादी समूहों NLFT, ATTF के साथ शांति समझौता, गृह मंत्री बोले-हथियार छोड़ 10,000 लोग मुख्य धारा में हुए शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 4, 2024, 04:53 PM IST

Peace Pacts with NLFT, ATTF -केंद्र सरकार और त्रिपुरा की राज्य सरकार ने बुधवार को दिल्ली में नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (NLFT) और ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (ATTF) के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। गृह मंत्री शाह, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी पर इस शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

amit shah

गृह मंत्री अमित शाह।

केंद्र-राज्य के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के दौरान नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) और ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (एटीटीएफ) के प्रतिनिधियों के साथ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और गृह मंत्रालय तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। गृह मंत्री शाह ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में शांति और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा, 'सरकार ने पूर्वोत्तर में हस्ताक्षरित सभी शांति समझौतों को लागू किया है।'

End of Feed