दिल्ली में बनेगा मनमोहन सिंह का स्मारक, पर जगह ढूंढने में लगेगा समय; कांग्रेस की मांग- 'जहां अंत्येष्टि वहीं स्मारक'

Former PM Manmohan Singh Passed Away: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने का फैसला किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सरकार ने स्मारक पर लिए गए फैसले से कांग्रेस को अवगत करा दिया है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि स्मारक निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान ढूंढने में कुछ दिन का समय लगेगा।

Former PM Manmohan Singh Passed Away: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने का फैसला किया है। बता दें कि मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात को निधन हो गया था और शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Former_PM_Manmohan_Singh

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

'स्मारक ढूंढने में लगेगा समय'

केंद्र सरकार ने कांग्रेस पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सरकार ने स्मारक पर लिए गए फैसले से कांग्रेस को अवगत करा दिया है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि स्मारक निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान ढूंढने में कुछ दिन का समय लगेगा।

End of Feed