केंद्र सरकार ने बदला सेंट्रल विस्टा का नाम, अब होगा'कर्तव्य भवन एरिया'; मनोहर लाल खट्टर ने किया एलान

सेंट्रल विस्टा को अब 'कर्तव्य भवन क्षेत्र'कहा जाएगा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि अब से पुराने नाम का उपयोग नहीं किया जाएगा।

सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास क्षेत्र का नाम बदल दिया गया है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को ये एलान किया। उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र को कर्तव्य भवन परिसर या कर्तव्य भवन क्षेत्र कहा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए ’सेंट्रल विस्टा’नाम का अब इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

सेंट्रल विस्टा परियोजना

सेंट्रल विस्टा परियोजना

सीपीडब्ल्यूडी के स्थापना दिवस में किया एलान

वे केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस नए नाम को सभी आधिकारिक दस्तावेजों और संदर्भों में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'अब तक हम बार-बार इसे ’सेंट्रल विस्टा’ कहते रहे हैं। अब से कृपया इसे ’कर्तव्य भवन परिसर’ या ’कर्तव्य भवन क्षेत्र’ कहें। सेंट्रल विस्टा नाम अब बदल दिया गया है। भविष्य में इसे उस पुराने नाम से नहीं पुकारा जाना चाहिए।'

End of Feed