देश

आमने सामने आ रही थी फुल स्पीड में ट्रेन, एक में खुद सवार थे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; 'कवच' ने बचा लिया

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 18, 2023, 08:53 PM IST

कवच एक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है जो किसी अन्य ट्रेन के पास आने पर ट्रेन को स्वचालित रूप से रोक देती है। यह रेलवे के लिए काफी उपयोगी होने वाला है, क्योंकि इससे ट्रेनों के बीच होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। इसका परीक्षण भी हो चुका है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक कार्यक्रम के दौरान एक ऐसी कहानी सुनाई, जिसे सुनकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। केंद्रीय मंत्री इस दौरान उस घटना का वीडियो भी सबको दिखाया। वीडियो में दिख रहा है कि दो ट्रेन फुल स्पीड में आमने सामने आ रही थी, जिसमें से एक में खुद रेल मंत्री बैठे थे, लेकिन नजदीक आने पर ट्रेन 'कवच' के कारण ऑटोमेटिक रूक गई।

कवच एक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है जो किसी अन्य ट्रेन के पास आने पर ट्रेन को स्वचालित रूप से रोक देती है। इससे दुर्घटनाएं होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा। इसी के परीक्षण के दौरान यह घटना घटी थी। कवच के परीक्षण के दौरान खुद रेलमंत्री भी ट्रेन के इंजन में मौजूद थे।

सुरक्षा प्रणाली को 160 किमी प्रति घंटे तक की गति के लिए उपयोग करने की मंजूरी दी गई है और इसे दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा कॉरिडोर पर मिशन रफ्तार के हिस्से के रूप में लागू किया जाना है। इस परियोजना की घोषणा पिछले साल के बजट में की गई थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article