सरकार अग्निवीरों को दे सकती है सेवा विस्तार, 21 नवंबर को खत्म होगा पहले बैच का कार्यकाल

पहले बैच के अग्निवीरों का चार साल का कार्यकाल 21 नवंबर 2026 को पूरा होने जा रहा है। इससे पहले 25 प्रतिशत तक अग्निवीरों को नियमित सेवा में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। अब सरकार बाकी अग्निवीरों में से कुछ को सेवा विस्तार देने के विकल्प पर भी विचार कर रही है।

केंद्र सरकार अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए पहले बैच के कुछ अग्निवीरों को चार साल की सेवा पूरी होने के बाद एक्सटेंशन देने पर विचार कर रही है। यह सेवा विस्तार उन अग्निवीरों से अलग होगा, जिन्हें नियमित सैनिक के तौर पर सेना में शामिल किया जाएगा। इस प्रस्ताव को लेकर पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में कई उच्चस्तरीय बैठकें हो चुकी हैं।

Agniveer

अग्निवीरों को सेवा विस्तार दे सकती है सरकार।

पहले बैच के अग्निवीरों का चार साल का कार्यकाल 21 नवंबर 2026 को पूरा होने जा रहा है। इससे पहले 25 प्रतिशत तक अग्निवीरों को नियमित सेवा में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। अब सरकार बाकी अग्निवीरों में से कुछ को सेवा विस्तार देने के विकल्प पर भी विचार कर रही है। हालांकि, अभी तक इस प्रस्ताव पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है। अगर सेवा विस्तार को मंजूरी मिलती है, तो इसकी अवधि कितनी होगी और किन अग्निवीरों को इसका लाभ मिलेगा, यह भी स्पष्ट नहीं है।

End of Feed