देश

विमानों को मिल रही धमकी पर केंद्र सरकार सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को दिए ये अहम निर्देश

विमानों को बम की धमकी दी जा रही है। इसको लेकर अब केंद्र सरकार भी सख्त हो गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने कहा कि इस प्रकार की हरकत करने वालों की सूचना सरकार को देना उनकी जिम्मेदारी होगी।

Image

विमानों को मिल रही बम की धमकी को लेकर केंद्र सरकार हुई सख्त

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

देश में पिछले कुछ दिनों से लगातार विमानों को बम की धमकी दी जा रही है। इसको लेकर अब केंद्र सरकार भी सख्त हो गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को निर्देश देते हुए कहा है कि इस प्रकार की हरकत करने वालों की सूचना सरकार को देना उनकी जिम्मेदारी होगी। बता दें कि शुक्रवार को भी 25 से ज्यादा विमानों को धमकी मिली थी। इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्रालय ने ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म के साथ सभी सोशल मीडिया से कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म से बम की अफवाह जैसी खबरों को प्रेषित नहीं होने दें। अगर उनके प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसा करता है तो इस प्रकार की झूठी खबर को प्लेटफॉर्म से हटाना, इस प्रकार की हरकत करने वालों की सूचना सरकार को देना उनकी जिम्मेदारी होगी। अन्यथा उन्हें आईटी एक्ट के तहत अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।

एक हफ्ते में 125 से अधिक बार विमानों को मिली बम की धमकी

बता दे, कि पिछले कुछ दिनों से लगातार विमानों में बम की अफवाह फैलाई जा रही है। पिछले एक हफ्ते में 125 से अधिक बार विमानों में बम होने की झूठी खबर फैलाई गई है। इससे यात्रियों में घबराहट के साथ एयरलाइंस का करोड़ों का नुकसान भी हुआ है। मंत्रालय का कहना है कि सोशल मीडिया पर खबरों को फॉरवर्ड करने, रि-पोस्ट करने या रि-ट्वीट करने का विकल्प होने से बम की अफवाह जैसी खबरें खतरनाक रूप ले रही है और इससे यात्रियों की सुरक्षा के साथ देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका पैदा हो रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें