डीपफेक पर लगेगी लगाम! सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2023, 05:22 PM IST

Deepfake Video: आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि डीपफेक पर मौजूदा आईटी नियमों, विशेष रूप से नियम 3(1)(बी) के तहत कार्रवाई की जा सकती है, जो उपयोगकर्ता की शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर 12 प्रकार की सामग्री को हटाने का आदेश देता है।

Deepfake Video: डीपफेक वीडियो मामलों पर सरकार की सख्ती बढ़ती जा रही है। आईटी मिनिस्टर की बैठक के एक ही दिन बाद ही सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को अपने प्लेटफॉर्म पर डीपफेक के प्रसार को संबोधित करने के लिए भारतीय नियमों के अनुसार अपनी नीतियों में 7 दिन के अंदर बदलाव करना होगा।

Rajeev Chandrasekhar

आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि डीपफेक पर मौजूदा आईटी नियमों, विशेष रूप से नियम 3(1)(बी) के तहत कार्रवाई की जा सकती है, जो उपयोगकर्ता की शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर 12 प्रकार की सामग्री को हटाने का आदेश देता है। सरकार भविष्य में भी ऐसे 100 फीसदी उल्लंघनों पर आईटी नियमों के तहत कार्रवाई करेगी।

End of Feed