देश

PM Modi की टिप्पणी के बाद डीपफेक वीडियो पर सख्त हुई सरकार, सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को भेजा नोटिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2023, 04:09 PM IST

Deepfake Video: अश्विनी वैष्णव ने कहा कि डीपफेक एक बड़ा मुद्दा है, यह हम सभी के लिए एक बहुत बड़ी समस्या है। हमने हाल ही में सभी बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को नोटिस जारी कर उन सामग्री को हटाने के लिए और डीपफेक की पहचान करने के लिए कदम उठाने को कहा है।

Image

आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव

Photo : ANI

Deepfake Video: डीपफेक के मुद्दे पर सरकार लागातर सख्त होती जा रही है। खबर है कि इस मुद्दे को लेकर जल्द ही एक बड़ी बैठक बुलाई जा सकती है। इधर, आईटी मंत्री अश्विवी वैष्णव ने कहा है कि सरकार ने डीपफेक मामले को लेकर सभी बड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को नोटिस जारी किया है। यह जानकारी तब सामने आई है, जब एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्रे मोदी ने भी डीपफेक वीडियो लेकर चिंता जाहिर की थी।

दरअसल, बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें पीएम मोदी गाना गाते और गरबा खेलते दिखाई दिए थे। इसके बाद दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इस पर चिंता जाहिर की थी और कहा था कि इससे समाज में अशांति फैल सकती है। इसके ठीक एक दिन पहले यानी शनिवार को आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि सरकार की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को नोटिस जारी किया गया है।

जल्द ही सोशल मीडिया मंचों के साथ होगी चर्चा

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि डीपफेक एक बड़ा मुद्दा है, यह हम सभी के लिए एक बहुत बड़ी समस्या है। हमने हाल ही में सभी बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को नोटिस जारी कर उन सामग्री को हटाने के लिए और डीपफेक की पहचान करने के लिए कदम उठाने को कहा है। उन्होंने कहा, इस मुद्दे पर सरकार जल्द ही सभी सोशल मीडिया मंचों के साथ चर्चा करेगी।

पर्याप्त कदम नहीं उठाए तो नहीं मिलेगा संरक्षण

आईटी मिनिस्टर वैष्णव ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों ने डीपफेक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वे अपनी कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि सोशल मीडिया मंच डीपफेक को हटाने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाते हैं तो उन्हें मिलने वाला संरक्षण लागू नहीं होगा। बता दें, इससे पहले फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का भी डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद दिल्ली में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, डीपफेक मामले को लेकर बड़े अभिनेताओं ने भी चिंता जाहिर की है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article