CDS चौहान और तीनों सेना प्रमुखों ने की राष्ट्रपति से मुलाकात, ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह एवं नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर संबंधी जानकारी दी।

CDS And Army Called On President Droupadi Murmu: प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुखों ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) संबंधी जानकारी दी। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के तहत छह और सात मई की दरमियानी रात पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए। वहीं, पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे।

CDS And Army Chief Called On President

CDS और तीनों सेना प्रमुखों ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

ऑपरेशन सिंदूर संबंधी जानकारी दी

राष्ट्रपति भवन ने एक्स पर लिखा, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह एवं नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर संबंधी जानकारी दी। राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों की उस वीरता और समर्पण की सराहना की जिसके कारण आतंकवाद के विरुद्ध प्रतिक्रिया के दौरान भारत को शानदार सफलता मिली।

End of Feed