कोलकाता रेप-मर्डर केस: CBI जांच में आई तेजी, पीड़ित महिला डॉक्टर के घर पहुंची टीम

कोलकाता रेप-मर्डर केस में तेजी से CBI टीम जांच को आगे बढ़ा रही है। सीबीआई की टीम आज पीड़िता के घर पहुंची। वहीं, मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य से भी लंबी पूछताछ हो रही है।

Kolkata Woman Doctor Rape And Murder: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और सीबीआई की टीम लगातार छानबीन में जुटी हुई है। आज सीबीआई की टीम पीड़िता डॉक्टर के उत्तर 24 परगना के सोदपुर स्थित घर पहुंची। उधर, सीबीआई के अधिकारियों ने सोमवार को लगातार चौथे दिन आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष से महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना की जांच के सिलसिले में पूछताछ की। घोष सोमवार को सुबह सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचे।

Kolkata CBI team

कोलकाता- पीड़िता के घर पहुंची सीबीआई टीम

पूर्व प्राचार्य से घंटों पूछताछ

अधिकारी के मुताबिक, घोष से पूछा गया कि डॉक्टर की मौत की खबर मिलने के बाद उनकी भूमिका क्या थी, उन्होंने किससे संपर्क किया और पीड़िता के माता-पिता को करीब तीन घंटे तक इंतजार क्यों कराया गया। पूर्व प्राचार्य से यह भी पूछा गया कि घटना के बाद अस्पताल की आपातकालीन इमारत (इमरजेंसी बिल्डिंग) में संगोष्ठी कक्ष के पास के कमरों की मरम्मत का आदेश किसने दिया था। सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार से पिछले तीन दिनों में घोष से कई घंटों तक पूछताछ की है।

End of Feed