देश

गिरफ्तार हुईं ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह; पांच घंटे की पूछताछ के बाद CBI ने की कार्रवाई, कल हाईकोर्ट ने दिया था झटका

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने मृतका की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। ट्विशा के पति समर्थ सिंह को पहले ही सीबीआई हिरासत में लिया जा चुका है।

Image

हिरासत में ली गईं ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह

भोपाल के बेहद चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने इस मामले में आरोपी और मृतका की सास गिरिबाला सिंह को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जज हैं। हिरासत में लेने से पहले सीबीआई ने उनसे पांच घंटे तक पूछताछ की थी। ट्विशा के पति समर्थ सिंह को पहले ही सीबीआई हिरासत में लिया जा चुका है।

इससे पहले बीते दिन मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को उसकी सास और पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी। बुधवार देर रात जारी अपने 17 पन्नों के आदेश में न्यायमूर्ति देवनारायण मिश्रा की एकल पीठ ने कहा कि मामले के तथ्यात्मक पहलुओं और प्रतिवादी गिरिबाला सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोपों के आलोक में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, भोपाल द्वारा 15 मई 2026 को पारित अग्रिम जमानत आदेश को रद्द किया जाता है।

कॉल डिटेल्स खंगालेगी सीबीआई

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, इस ट्विशा शर्मा केस से जुड़े मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और टावर लोकेशन सुरक्षित रखने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को पत्र भेजे गए हैं। एजेंसी ने उनसे 12 मई से 20 मई के बीच की कॉल डिटेल मांगी है, जिसकी रिपोर्ट जल्द मिलने की संभावना है।

12 मई को भोपाल में हुई ट्विशा की संदिग्ध मौत

पूर्व मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल में अपने ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। जिसके बाद मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया ता। इस मामले की जांच अब सीबीआई के हाथों में है। एजेंसी ने मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर को दोबारा दर्ज करते हुए ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया है। मामले को लेकर सीबीआई गहराई से जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, ट्विशा शर्मा की मौत रात करीब 10:20 बजे भोपाल स्थित ससुराल में फांसी लगाने से हुई थी। लेकिन पुलिस को AIIMS अस्पताल से रात करीब 12 बजे सूचना मिली। फिलहाल सीबीआई इस पूरे घटनाक्रम की डिजिटल और फोरेंसिक जांच के जरिए सभी पहलुओं से पड़ताल कर रही है।

Shiv Shukla
शिव शुक्ला author

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

ऐथनॉल मामले पर गडकरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन को लेकर FIR दर्ज, यूट्यूबर मनीष कश्यप सहित कई के खिलाफ शिकायत

ऐथनॉल मामले पर गडकरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन को लेकर FIR दर्ज, यूट्यूबर मनीष कश्यप सहित कई के खिलाफ शिकायत

वांगचुक की बिगड़ती सेहत, राहुल की दूरी और मोदी सरकार की बेरुखी; कैसा चल रहा है जंतर-मंतर पर आंदोलन, क्या फंस गई 'कॉकरोच' पार्टी?

वांगचुक की बिगड़ती सेहत, राहुल की दूरी और मोदी सरकार की बेरुखी; कैसा चल रहा है जंतर-मंतर पर आंदोलन, क्या फंस गई 'कॉकरोच' पार्टी?

देहरादून: परेड ग्राउंड में राहुल का कार्यक्रम रद्द होने से कांग्रेसी नाराज, देर रात तक दिया धरना, अब बन्नू स्कूल में होगी रैली

देहरादून: परेड ग्राउंड में राहुल का कार्यक्रम रद्द होने से कांग्रेसी नाराज, देर रात तक दिया धरना, अब बन्नू स्कूल में होगी रैली

भारत-नेपाल सीमा पर US नागरिक गिरफ्तार: पास से मिला चीनी पासपोर्ट, धार्मिक किताबें और AI डिवाइस, केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट

भारत-नेपाल सीमा पर US नागरिक गिरफ्तार: पास से मिला चीनी पासपोर्ट, धार्मिक किताबें और AI डिवाइस, केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट

दतिया: दिलचस्प हुआ उपचुनाव, कांग्रेस नेता नायक के घर पहुंचे BJP नेता, देर रात मंत्री ने भी की मुलाकात, अटकलें तेज

दतिया: दिलचस्प हुआ उपचुनाव, कांग्रेस नेता नायक के घर पहुंचे BJP नेता, देर रात मंत्री ने भी की मुलाकात, अटकलें तेज