212.34 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में CBI ने दर्ज किया केस, मुंबई-दिल्ली समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

CBI ने कंपनी के प्रबंध निदेशकों और निदेशकों सुनील वाधवा, अनूप सेठ, हरि शंकरन, रमेश चंद्र बावा और अरुण कुमार साहा के अलावा अज्ञात सरकारी अधिकारियों और निजी व्यक्तियों को भी मामले में आरोपी बनाया है। आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कथित अपराधों की जांच की जा रही है।

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने 212.34 करोड़ रुपये के कथित बैंक फ्रॉड मामले में मुंबई स्थित IL&FS एनर्जी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशकों व निदेशकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। केनरा बैंक के मुंबई स्थित बांद्रा ईस्ट सर्किल ऑफिस की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। CBI ने 21 अक्टूबर 2026 को मामला दर्ज करने के बाद मुंबई, दिल्ली और नोएडा समेत कई स्थानों पर छापेमारी की।

CBI

सीबीआई ने की कार्रवाई।

End of Feed