देश

AAP नेता दुर्गेश पाठक के घर पर CBI की रेड, विदेशी फंडिंग मामले में छापेमारी

CBI Raid on Durgesh Pathak Premises: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दुर्गेश पाठक के घर पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का छापा पड़ा है। सूत्रों का कहना है कि पाठक के घर पर यह रेड विदेशी फंडिंग मामले में हुई है। पाठक पर एफसीआरए नियमों का उल्लंधन का आरोप है। जांच एजेंसी उनके आवास की तलाशी ले रही है।

Image

आम आदमी पार्टी के नेता हैं दुर्गेश पाठक।

CBI Raid on Durgesh Pathak Premises: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दुर्गेश पाठक के घर पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का छापा पड़ा है। सूत्रों का कहना है कि पाठक के घर पर यह रेड विदेशी फंडिंग मामले में हुई है। पाठक पर एफसीआरए नियमों का उल्लंधन का आरोप है। जांच एजेंसी उनके आवास की तलाशी ले रही है।

गुजरात चुनाव के समय पड़े थे ऐसे रेड-भारद्वाज

सीबीआई की इस रेड पर आप ने प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इसी तरह का रेड गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान भी हुआ। भारद्वाज ने दावा किया कि भाजपा ने आप के नेताओं को गिरफ्तार कराया। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री ने कहा कि पाठक को गुजरात की जिम्मेदारी दी गई है। इसलिए सीबीआई ने उनके आवास पर छापा मारा।

गुजरात में 2027 में होंगे विस चुनाव

AAP के राष्ट्रीय सचिव संदीप पाठक ने कहा कि गुजरात के विधानसभा चुनावों को देखते हुए दुर्गेश को पार्टी का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके कुछ दिनों बाद ही यह छापा पड़ा है। संदीप ने कहा कि यह छापा बताता है कि भाजपा गुजरात में AAP को 'एक बढ़ते हुए खतरे' के रूप में देख रही है। गुजरात में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article