Satyapal Malik: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की बढ़ीं मुश्किलें, किरू प्रोजेक्ट मामले में CBI ने मारा परिसरों पर छापा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2024, 12:41 PM IST

CBI Raid on Satyapal Malik News: सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के परिसरों सहित 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है। जानिए अपडेट।

Satyapal Malik CBI Raids News: जम्मू-कश्मीर में किरू जलविद्युत परियोजना अनुबंध देने से जुड़े कथित भ्रष्टाचार की जांच के तहत सीबीआई जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के परिसरों सहित 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

CBI Raid

सत्यपाल मलिक के घर पर सीबीआई छापा

क्या है किरू जलविद्युत परियोजना मामला?

सीबाई जांच 2019 में एक निजी कंपनी को किरू हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के लिए लगभग 2,200 करोड़ रुपये के सिविल कार्यों का ठेका देने में कदाचार के आरोपों से जुड़ा है। यह मामला 20 अप्रैल, 2022 को दर्ज किया गया था। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कदाचार के आरोप में तत्कालीन अध्यक्ष, तत्कालीन एमडी, चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स (CVPPPL) के दो निदेशकों, एक निजी कंपनी और कई अन्य के खिलाफ जम्मू-कश्मीर सरकार के अनुरोध पर मामला दर्ज हुआ था।

End of Feed