लोगों को ‘डिजिटल अरेस्ट' के चंगुल से बचाएगा सीबीआई का AI हथियार; नकली नोटिस से ठगी पर लगाएगा लगाम

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ’डिजिटल अरेस्ट’ से लोगों को बचाने के लिए कल एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता-संचालित चैटबॉट ’अभय’ की शुरुआत करेगी। यह लोगों को जारी किए गए नोटिस की प्रामाणिकता को सत्यापित करने में मदद करेगा।

देश में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध, खासकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे नए ठगी के तरीकों पर लगाम लगाने के लिए सीबीआई ने बड़ा कदम उठाया है। जांच एजेंसी सोमवार को एक AI-आधारित चैटबॉट ‘अभय’ लॉन्च करने जा रही है, जो लोगों को फर्जी नोटिस और साइबर ठगी से बचाने में मदद करेगा।

डिजिटल अरेस्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

डिजिटल अरेस्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली में आयोजित 22वें डी.पी. कोहली स्मारक व्याख्यान के मौके पर इस चैटबॉट का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जस्टिस सूर्यकांत भी मौजूद रहेंगे और ‘साइबर अपराध की चुनौतियां-पुलिस और न्यायपालिका की भूमिका’ विषय पर संबोधन देंगे।

End of Feed