देश

NEET UG Paper Leak Case: नीट यूजी पेपर लीक केस में CBI ने दाखिल की चार्जशीट, 21 लोगों को बनाया आरोपी

NEET UG Paper Leak Case: नीट यूजी 2024 प्रश्न पत्र लीक मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की है। ​​सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने पटना की विशेष अदालत के समक्ष चार्जशीट में 21 लोगों को आरोपी बनाया है।

Image

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट।

Photo : BCCL

NEET UG Paper Leak Case: नीट यूजी 2024 पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। सीबीआई ने पटना की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। सीबीआई से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में 21 लोगों को आरोपी बनाया है।

जानकारी के मुताबिक, नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने यह तीसरी चार्जशीट दाखिल की है। इससे पहले सीबीआई ने सितंबर और अगस्त में भी एक चार्जशीट दाखिल की थी। अगस्त में दायर की गई चार्जशीट में सीबीआई ने छह लोगों के नाम शामिल किए थे। बता दें, सीबीआई ने आरोप पत्र भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दाखिल किया है। इसमें आरोपियों के खिलाफ 120 बी, 109, 409, 420, 380, 201 व 411 जैसी धाराएं शामिल हैं।

क्या है मामला?

बता दें, 4 मई, 2024 को नीट पेपर लीक मामले की शुरुआत झारखंड के हजारीबाग के ओएसिस स्कूल से हुई थी। इसके बाद यह मामला सीबीआई तक पहुंचा। अपनी चार्जशीट में सीबीआइ ने ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को भी आरोपी बनाया था। इस ममाले में जुड़े अभी तक 48 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article