CBI की बड़ी कामयाबी, UAE से भारत लाई गई करोड़ों की ठगी की आरोपी विशाखा राठौड़, पुणे पुलिस ने लिया हिरासत में

UAE Fraud Case Vishakha Rathore: CBI, MEA और MHA के संयुक्त प्रयास से यूएई से भारत लाई गई करोड़ों की ठगी की आरोपी विशाखा राठौड़। इंटरपोल रेड नोटिस के बाद पुणे में पुलिस हिरासत में।

Vishakha Rathore CBI Extradition: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने विदेश मंत्रालय (MEA) और गृह मंत्रालय (MHA) के साथ मिलकर एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय अभियान में सफलता हासिल की है। करोड़ों रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रही मुख्य आरोपी विशाखा राठौड़ को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से 3 अगस्त 2026 को सफलतापूर्वक डिपोर्ट करवाकर भारत वापस ले आया गया है। CBI द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, विशाखा राठौड़ पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक बड़ी वित्तीय ठगी की साजिश रचने का गंभीर आरोप है।

CBI की बड़ी कामयाबी, UAE से भारत लाई गई करोड़ों की ठगी की आरोपी विशाखा राठौड़, पुणे पुलिस ने लिया हिरासत में

CBI की बड़ी कामयाबी, UAE से भारत लाई गई करोड़ों की ठगी की आरोपी विशाखा राठौड़, पुणे पुलिस ने लिया हिरासत में

आरोपी ने आम लोगों को विभिन्न आकर्षक निवेश योजनाओं में पैसे लगाने का लालच दिया था और उन्हें हर महीने एक तय और पक्का मुनाफा देने का वादा किया था। निवेशकों से भारी-भरकम राशि जुटाने के बाद योजना के मुताबिक करोड़ों रुपये का गबन कर लिया गया।

End of Feed