राज्यसभा में कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे कैश बरामद, उच्च सदन में भारी हंगामा, उप राष्ट्रपति ने कहा-जांच के बाद होगी कार्रवाई

Cash in Rajya Sabha : उप राष्टपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि राज्यसभा में कैश मिला। सुरक्षाकर्मियों को जांच के दौरान नोटों का यह बंडल मिला। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस सांसद के सीट के नीचे से यह कैश बरामद हुआ। उप राष्ट्रपति ने कहा कि सीट नंबर 222 से नोटों का बंडल मिला। उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह गंभीर मामला है।

Cash Found in Rajya Sabha : उप राष्टपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को राज्यसभा में कैश मिलने का सनसनीखेज दावा किया। सुरक्षाकर्मियों को जांच के दौरान नोटों का यह बंडल मिला। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे से यह कैश बरामद हुआ। उप राष्ट्रपति ने कहा कि सीट नंबर 222 से नोटों का बंडल मिला। यह गंभीर मामला है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि इससे सदन की गरिमा को चोट पहुंची है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कैश मिलने की जांच होनी चाहिए। बिना जांच किसी पर आरोप नहीं लगाया जाना चाहिए।

cash

राज्यसभा में कैश मिला।

तेलंगाना से चुनकर आए हैं सिंघवी

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने पर सदन के सभापति ने कहा कि 'मैं सदन के सदस्यों को बताना चाहता हूं कि कल यानी गुरुवार को सदन की कार्यवाही समाप्त होने पर चैंबर की नियमित जांच हुई। इस जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों को सीट नंबर 222 के नीचे से नोटों का एक बंडल मिला। यह सीट कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है। वह तेलंगाना से चुनकर उच्च सदन आए हैं। इस मामले को मेरे संज्ञान में लाया गया। मैं भरोसा दिलाता हूं कि इस मामले की जांच होगी और यह हो भी रही है।'

End of Feed