आखिरकार मानीं महुआ मोइत्रा... दर्शन हीरानंदानी को दिया था लोकसभा ID का लॉग इन-पासवर्ड, लेकिन कैश नहीं लिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 28, 2023, 01:36 PM IST

Cash for Query Scam: महुआ मोइत्रा ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि उन्होंने लोकसभा में सवाल पूछे जाने के बदले में कैश व किसी तरह के महंगे तोहफे लिए थे। उन्होंने कहा, मैंने दर्शन हीरानंदानी को लॉग-इन और पासवर्ड दिया था ताकि उनके दफ्तर में कोई कर्मचारी सवालों को टाइप कर उस पर अपलोड कर दे।

Cash for Query Scam: लोकसभा में सवालों के बदले कैश लेने के आरोपों में घिरीं तृणमूल कांग्रेस नेता व सांसद महुआ मोइत्रा ने आखिरकार यह मान लिया है कि उन्होंने लोकसभा ID और पासवर्ड कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के साथ शेयर किए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है और कहा है कि उन्होंने दर्शन हीरानंदानी को आईडी-पासवर्ड दिया था ताकि वह उनकी तरफ से सवाल कर सकें।

Mahua Moitra

महुआ मोइत्रा

हालांकि, उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि उन्होंने लोकसभा में सवाल पूछे जाने के बदले में कैश व किसी तरह के महंगे तोहफे लिए थे। उन्होंने कहा, कोई भी सांसद अपना सवाल खुद टाइप नहीं करता है। लिहाजा मैंने दर्शन हीरानंदानी को लॉग-इन और पासवर्ड दिया था ताकि उनके दफ्तर में कोई कर्मचारी सवालों को टाइप कर उस पर अपलोड कर दे।

End of Feed